सीवान :पंचायत स्तर तक पहुंचेगा जिला जदयू :- इंद्रदेव सिंह पटेल
———————————————-
राकेश सिंह लववंशी,सीवान
———————————————-
सिवान :- जदयू अब प्रत्येक पंचायत में 25 सक्रिय कार्यकर्ता बनाएगा।इस बात की जानकारी जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने दी।श्री पटेल ने बताया कि शहर के पत्रकार भवन में एक सूत्री कार्यक्रम के तहत जदयू के सभी प्रखंड पदाधिकारियों की एक बैठक की गयी।जिसमें प्रत्येक पंचायत में 25 सक्रिय कार्यकर्ता बनाने के एक सूत्री मांग पर चर्चा की गयी।जिसमें सभी प्रखंड के अध्यक्ष ने यह जोर देकर कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित डेड लाईन 5 जून के पहले इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए महाराजगंज विधायक हेमनारायण सिंह एवं पार्टी नेता अजय सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी के द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाय।तभी पार्टी मजबूत होगी और बिहार विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।सभा का संचालन पार्टी प्रवक्ता निकेश चंद्र तिवारी ने किया।
मौके पर शम्भू प्रसाद , महादलित अध्यक्ष नंद लाल राम , युवा अध्यक्ष मुन्ना सिंह , अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्येन्द्र ठाकुर , व्यवसायी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद , विजय वर्मा , ललन चौधरी , निभा सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष सुनील ठाकुर , आज़ाद खान , सत्येन्द्र भारती सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रभारी उपस्थित थे।





Recent Comments