सामूहिक विवाह-निकाह महायज्ञ में 6 देशों के धर्मगुरूओं का होगा जमावड़ा

दैनिक खोज खबर अतुल कश्यप की रिपोर्ट:-
पहाड़पुर (पू0च0):-प्रखंड क्षेत्र के सिसवा कोड़र मे सामूहिक विवाह-निकाह महायज्ञ समिति मच्छरगावां पूर्वी चम्पारण के कार्यक्रम की तैयारी अंतिम रुप देने के लिये कार्यक्रम समिति की एक बैठक उमेश सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता मे की गई,श्री कुशवाहा ने बताया की यह सामूहिक विवाह मे शादी करने वाली कन्याओं के ससुराल में शौचालय निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस विवाह-निकाह महायज्ञ में सुरक्षा की चार स्तरिय व्यवस्था की गई है। इस अनोखे महायज्ञ में अंतराष्ट्रीय धर्मगुरू पधारकर हमारे महायज्ञ को अनोखा रूप देंगे व साथ ही दुल्हन बगीचा में कई प्रमुख फलदार एवं औषधीय पौधे होंगे। साथ ही ये सारी संपति 27 मई के उपरांत विद्यालय की हो जाएगी।
*अश्लीलता पूर्णत: बंद रहेगा*
इस विवाह-निकाह में परम्परागत वाद्य-यंत्र, खुर्दक, मृदंग, दुलदुल घोड़ा, शहनाई इत्यादि की व्यवस्था की गई है ।
*पटाखे पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा*
जिससे वायुमंडलीय सुरक्षा हो सके। एवं मोतिहारी जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सक के जीवन काल तक बर-वधुओं को आजीवन नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध किया जायेगा। जिसकी घोषणा 27 मई को विवाह-निकाह महायज्ञ कार्यक्रम के दिन मुख्य मंच से चिकित्सकों द्वारा कि जायेगी। वही पहाड़पुर युवा मंच के संस्थापक अमरेन्द्र कुमार ने बताया की इस ऐतिहासिक विवाह-निकाह कार्यक्रम में कंवोडिया, श्रीलंका, थाईलैंड, ताईवान, वियतनाम एवं म्यांमार के धर्मगुरू शामिल होकर बर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे विवाह-निकाह महायज्ञ में शामिल बर-वधुओं का हिंदु रीति रिवाज से विवाह कराने के लिए दिवाकर मिश्र के नेतृत्व में 51 विद्वान पंडित एवं मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कराने के लिए मौलवी शामिल होंगे,पहाड़पुर के पूर्व जिला पार्षद अम्बिका पासवान ने वहा मौजूद लोगो से अपील की यज्ञ ऐतिहासिक होने जा रहा है, पता नही हमलोगो से ही दुबारा ऐसा यज्ञ होगा या नही इस लिये इस पुनित कार्यक्रम मे आपसब जरुर हिस्सा ले मौके पर दुर्गेश नारायण कुशवाहा,बुलेट सिंह,एसी रंजन,तेजप्रताप,डां जीतेन्द्र कुमार, पवन किशोर दास,मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे ।
☎”दैनिक खोज खबर”☎*
खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए…
www.dainikkhojkhabar.live




Recent Comments