सीवान :गुठनी में होली को ले शांति समिति की बैठक सम्पन्न 

शान्ति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाएं होली-थानाध्यक्ष

गुठनी/सिवान से डा. शम्भू यादव की रिपोर्ट :स्थानीय थाना परिसर में होली को सद्भावपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रखण्ड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियो की सामूहिक बैठक हुई।बैठक में प्रशासन द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया गया की सभी लोग अपना  सहयोग देकर  होली के इस महापर्व को शांतिपूर्ण  तरीके से मनाने मे मदद करें।शराबबंदी और हुड़दंग पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।

सार्वजनिक जगहों पर डीजे का पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा।उत्सव और आनंद पूरा मनाये लेकिन किसी ब्यक्ती या समाज को किसी तरह की परेशानी न हो इसपर भी पूरा ध्यान रहे। बैठक में प्रखण्ड प्रमुख कामोद नारायण सिंह, सीओ रामबचन राम, बीडीओ आशुतोश कुमार,थानाध्यक्ष मो अकबर, प्रखण्ड उप प्रमुख रविन्द्र पासवान,बिधायक प्रतिनिधि नावमिलाल पासवान, सरपंच मुन्ना शुक्ल, मुखिया प्रतिनिधि अंगद मिश्र, बिनोद चौधरी, उदय प्रताप राम, श्री निवास गुप्ता, पूर्व सरपंच सुभाष ठाकुर,पूर्व मुखियाअफजल हुसैन, गुड्डू रॉय, समेत लगभग सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।