सीवान :चक्का पंचर होने से पिकअप वैन पलटी, चार घायल 
गम्भीर स्थिति में डाक्टरों ने किया सदर अस्पताल  रेफर
गुठनी/सिवान से डा.शम्भू यादव की रिपोर्ट:-गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग  पर केलहरुआ गाँव के समीप  गुठनी से मैरवा की तरफ जा रही चावल लदी एक पिकअप का टायर पंचर  हो जाने के कारण वह पलट गयी। जिससे चालक सहीत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों ने बताया कि गुठनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित एफ सी आई के गोदाम से चावल लादकर एक पिकअप मैरवा के तरफ जा रही  थी  की केलहरुआ के समीप पिकअप का चक्का पंचर हो जाने से वह पलट गयी।

पिकअप पलटने से ड्राईवर गाडी के नीचे आ गया और साथ ही  पिकअप पर सवार तीन लोग गम्भीर  रूप से घायल हो गए।घायलो में जीरादेई निवासी संतोष राम,गुठनी पश्चिमी निवासी वीरेंद्र ,सरल चौहान और रोहन चौहान बताये जाते हैं।दुर्घटना के बाद आस पास के लोग और राहगिर मिलकर ड्राईवर को किसी तरह  बाहर निकाले।बाकी अन्य घायलो को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुठनी पहुचा गया जहाँ पर ड्यूटी में तैनात  डॉ शबीर अख्तर और ए एन एम शकुन्तला के द्वारा  तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया लेकिन गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद  उचित इलाज के लिए डाक्टरों ने  सिवान सदर रेफर कर दिया।