⏭ठनका गिरने से एक की मौत; एक की हालत गंभीर 

पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक के साथ संवाददाता विनय चौबे की रिपोर्ट :-बेमौसम बरसात एवं ओला गिरने से जहाँ किसानों को भारी क्षति हुई है वहीं ठनका गिरने से आज एक छात्र की मृत्यु हो गई।

शुक्रवार की शाम को ठनका गिरने से बेतिया तीन लालटेन गौशाला मार्केट के पास एक लड़के की मौत हो गई और एक की हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है। मृत छात्र रौनक कुमार बताया जाता है । खबर लिखे जाने तक दूसरा छात्र का ईलाज एमजेके अस्पताल में चल रहा है ।