सारण :जागरूकता के अभाव में राशन कार्ड बनाना हुआ मुश्किल
# सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की नही है जानकारी
# हंगामे का कारण बन रहा है अधूरा ज्ञान ।
#न्यूज़ इनपुट-अमित कुमार

जलालपुर:(सारण)
जागरूकता के अभाव में प्रखण्ड के लोगो को राशन कार्ड बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड मुख्यालय में राशन कार्ड बनवाने के लिये वैसे तो काफी आवेदन दिये जा रहे हैं लेकिन लोगों को राशन कार्ड बनवाने हेतु सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पूरी जानकारी नही होने से आवेदक द्वारा दिये आवेदनों के खारिज होने की संभावना बनी हुई है. सरकार के गाइडलाइन के अनुसार जिन लोगों का राशन कार्ड पहले से बना है उनके परिवार के सदस्यों का नाम उसी राशन कार्ड में जोड़ दिया जाने का प्रावधान है. हालांकि इस बात की जानकारी से अधिकतर लोग अनभिज्ञ हैं जिस कारण नए राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदनों का भरमार लग गया है.जिसके कारण आम लोगो के साथ ही साथ कर्मियों को भी काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है एक ही परिवार से अपने को अलग दिखा कर लोग आवेदन दे रहे है .जो की नियम संगत नही है .
रद्द हो सकता है आवेदन
वैसे लोग जिनके परिवार में पहले से राशन कार्ड विभाग द्वारा निर्गत किया जा चुका है उन्हें नये राशन कार्ड बनवाने की कोई आवश्यकता नही है बल्कि ऐसे लोग पूर्व में जारी राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिये आवेदन दे सकते हैं. हालांकि लोगों को इस बात की जानकारी नही है और जानेअनजाने में धड़ल्ले से नये राशन कार्ड के लिये आवेदन दिये का रहे है. विभागीय सूत्रों की माने तो यदि वेरिफिकेशन हुआ तो ऐसे सभी आवेदन और राशन कार्ड रद्द कर दिये जाएंगे.
कौन है जिम्मेवार
सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि राशन कार्ड बनवाने के लिये जो गाइडलाइन तैयार किया गया है उसे प्रखंड मुख्यालय स्तर पर प्रचारित किया जाये. लेकिन विभाग समुचित जानकारी उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रहा है. जिसके कारण लोगो को काफी कठिनाईयो का सामना करना पर रहा है वही राशन कार्ड जिसमे सर्वाधिक परेशानी महिलाओ को उठानी पर रही है जो लोग राशन कार्ड बनवाने प्रखंड कार्यालय में आते हैं उन्हें कोई जानकारी नही दी जाती और सीधे आवेदन ले लिया जाता है.
यहां भी हावी हैं दलाल
राशन किरासन की जरूरत को देखते हुए आम लोग किसी प्रकार जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड बनवा लेना चाहते हैं. कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया व सम्बंधित जानकारी लोगों में नही है जिस कारण बिचौलये इसका भर पुर फायदा उठा राशन कार्ड बनाने के नाम पर धड़ल्ले से अपना व्यवसाय चला रहे हैं. भोले -भाले लोग दलालों के चक्कर में पड़ कर आये दिन ठगी का शिकार हो रहे हैं. कई लोगों ने तो राशन कार्ड के नाम पर दलालों को 400 से 500 रूपए तक दिये हैं. दलालों द्वारा भी राशन कार्ड बनाने और सरकार के निर्देशों की सही जानकारी नही दी जाती है
क्या कहते हैं अधिकारी
ज्यादा से ज्यादा लाभुकों का नाम राशन कार्ड में जुड़ सके इसके लिये प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. नये आवेदनों की जांच कर जल्द ही कार्ड उपलब्ध कराये जायेंगे.किसी भी दलाल या फोटो स्टेट दुकान दार के बहकावे में न
राजेश भूषण, बीडीओ, जलालपुर




Recent Comments