
मढ़ौरा(सारण) । नगर क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी बीएसएफ जवान बद्री मियां का पुत्र 40 वर्षीय जबारक हुसैन का शव गांव पहुंचने पर सभी की आंख नम हो गयी । जवान की निधन से पुरे नगर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त थी । शनिवार की सुबह जब शव के घर पहुंचने की जानकारी मिली तो काफी संख्या में लोग जबारक हुसैन के स्टेशन रोड स्थित घर पर जमा हो गए । सेना की गाड़ी से शव को उतरते देख परिजनों के साथ लोगों की भी आंखे नम हो गयी । जबारक हुसैन हजारीबाग बीएसएफ कैम्प में तैनात थे । गुरुवार को ड्युटी के दौरान निधन हो गाया । मिली जानकारी के अनुसार जबारक हुसैन को गुरुवार को अचानक सीने में दर्द के साथ हार्ट अटैक हुआ । उन्हे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हे बचाया नही जा सका। जबारक हुसैन के निधन की खबर गांव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया ।
जनप्रतिनियों ने जवान को दी सलामी :
जवान का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया । राष्ट्रीय तिरंगे में लिपटे जवान को खाक- ए- सुपुर्द के पहले बीएसएफ के जवान ने अंतिम सलामी दी । जिप अध्यक्ष मीना अरुण विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ राजू सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि ने परिजन का ढ़ाढ़स बंधाया और अंतिम यात्रा का हिस्सा बने । मीना अरूण ने आए बीएसएफ के जवान से कागजी प्रक्रिया में किसी तरह का गतिरोध नही आए इसका आग्रह किया ।
जवान की पत्नी सैदा खातून ने कहा कि जबारक हुसैन इस छुट्टी में ड्युटी में जाते समय अक्टूबर में आने को कहा था । कहा था कि अक्टूबर में साली की शादी में आउंगा । आने का अपना वादा नही पूरा नही कर सके । जवान का शव के घर पहुंचने पर पत्नी सैदा खातून, बड़ा लड़का 17 वर्षीय गुलफाम, बेटी 15 वर्षीय शम्मा परवीण, 9 वर्षीय चांदनी के आंख से आंसू नही सूख रहे थे ।




Recent Comments