*सीवान  को साफ-सुथरा रखने के लिए  पॉलीथीन का कम से कम उपयोग करें: बब्लू*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
🔸सीवान :नगर परिषद क्षेत्र में कूड़ा कचरा एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है. साफ सफाई के तमाम प्रयास के वावजूद हम इस समस्या से निजात पाने में पूरी तरह सफल नही हो पाए हैं.सीवान नगर परिषद के उप सभापति बब्लू साह ने ये बातें कही. उन्होंने कहा कि इस समस्या से निजात पाने के लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा. बब्लू साह ने शहरवाशियों से अपील करतेहुए कहा कि लोग पर्यावरण को बचाने और शहर को साफ सुथरा रखने के लिए पॉलीथीन का कम से कम उपयोग करें और उसे जहाँ तहाँ न फेंके.उन्होंने शहर के दुकानदारों से आग्रह करते हुए कहा कि रात्रि के समय अपनी दुकान बंद करते समय वे कूड़ा कचरा को डस्टबीन में डालें और शहर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दे.