सिवान :तेरह बच्चों की हुई दस्तारबंदी
#परवेज़ अख्तर/सीवान
सिवान :जिले के हुसैनगंज प्रखंड के हरिहांस गांव के मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम के 13 बच्चों के कुरान याद करने के उपलक्ष्य में बुधवार की शाम जलसा का आयोजन किया गया। इसमें इमारते शरिया फुलवारी शरीफ पटना से आये मौलाना मुफ्ती वसी अहमद कासमी के हाथों कुरान याद करने वाले 13 बच्चों के सिर पर दस्तारबंदी कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक किताब को याद करना आसान बात नहीं है। इन बच्चों ने तीस पारे के कुरान को रवानगी के साथ याद किया है। साथ ही कुरान याद करने की अहमियत व मर्तबा के बारे में बताया। हरिहांस के मो. अरमान, मो. हंजला, चंपारण जिला के मो. एलकमा, मो. एबादाह, अररिया जिला के अब्दुल मजीद, मो. नूह, अब्दुराफिया, पूर्णिया के मो. एकराम, हबीबुल्लाह, मनातुल्लाह, सीतामढ़ी के मो. तौफीक, सहरसा के अब्दुररहीम और दरभंगा के मजहिदुल इस्लाम को कुरान याद करने पर दस्तारबंदी के बाद इन्हें पुरस्कार के रूप में कुरान शरीफ व कपड़ा देकर सम्मानित किया गया।
_________________________________________




Recent Comments