*सीवान के बलेथरी गांव हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 भैसों की मौत*
*✍श्रीनारद संवाद के लिए अभय शंकर की रिपोर्ट*
🔸सीवान के  एमएचनगर थाना क्षेत्र के बलेथरी गाँव के चावर में सोमवार को  11 हजार वोल्ट के खंभे के पास पानी भरे गड्ढे में अर्थिंग प्रवाहित होने से तथा उसके चपेट में आने से गड्ढे में पूर्व से आराम कर रही गाँव के ही कन्हैया यादव, सोहन यादव तथा रामाजी यादव की भैसों की मौके पर ही मौत हो गई.
   इस घटना की खबर जैसे ही गाँव वालों को हुई ग्रामीणों ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुये हसनपुरा बिजली सब-स्टेशन को फोन कर बिजली कटवाया .
ग्रामीणों ने बताया कि तीनों भैसों की कीमत करीब 2 लाख है.इस घटना से पशुपालक सदमे में है. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता डाक्टर पंकज कुमार से सरकार से मानवता के आधार पर इन पशुपालकों को मुवाबजा देने की मांग की है.