सीवान के जसौली में पति-पत्नी की पिटाई कर गहने छीने
✍🏻अखलाक अहमद

सीवान : पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली जुड़ीहाता गांव में एक दम्पति की पिटाई कर गहना छीनने का मामला बुधवार को सुबह से ही चर्चा का विषय बना रहा।हालांकि इस मामले को दबाने के भी पुरजोर प्रयाश होते रहे।
सूत्रों से प्राप्त खबर के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे जुडीहता गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी खाना पका रही थी।इसी क्रम में गांव के ही उपेंद्र सिंह,विपिन कुमार,मजिस्टर सिंह,तथा प्रदीप कुमार आ धमके और अनिल सिंह व उसकी पत्नी की जमकर पिटाई की।साथ ही उसकी पत्नी के गले से दो भर सोने का चेन छीन लिए।बीच -बिचाव करने आई अनिल की माँ बसंती देवी की भी पिटाई की गई।इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई मगर कोई हल नहीं निकला।अनिल का कहना है कि हमलावरों ने उसे केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।पीड़ित परिवार की गृह स्वामिनी ने पचरुखी थाना में आरोपियों के विरुद्ध आवेदन दिया है।पचरुखी थाना प्रभारी अमित कु.सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।




Recent Comments