सीवान में प्रथम पुण्य तिथि पर याद किए गए फोटो जर्नलिस्ट  जितेंद्र आर्य 

✍सीवान से रोहित सिंह परमार की रिपोर्ट 
 सीवान के प्रथम फोटो पत्रकार जितेंद्र आर्य के प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर गुरुवार को रूपक स्टूडियो में श्रध्दांजलि कार्यक्रम आयोजित कर के उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर लोगों ने फोटो पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण को याद किया । गौरतलब हो कि स्वर्गीय आर्य लगभग तीन दशक तक सीवान के पत्रकारिता में एक स्वतंत्र फोटो पत्रकार के रूप में नि:स्वार्थ भाव से सभी पत्रकारो , संस्थानों व प्रशासन को अपनी सेवाएं दी । आज भी उनके द्वारा लिए गए फोटो सीवान के फोटो पत्रकारिता के लिए एक मिशाल के रूप सुरक्षित है । 
गुरुवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एन यू जे आई के अध्यक्ष डॉक्टर विजय पाण्डेय, कैलाश कश्यप, अरविंद पाण्डेय, आकाश कुमार, अमित कुमार, रामदेव विचार मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, सचिन पर्वत सहित दर्जनो पत्रकार व शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए ।
( इनपुट : श्रीनारद फाउंडेशन : सीवान )