हत्यारे पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
#परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया गांव निवासी चौकीदार असगर साईं की चाकू गोदकर हत्या करने वाले
हत्यारे पुत्र खुर्शेद साईं को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकिल टोला गांव से उसके बहनोई के घर से शुक्रवार की रात्रि गिरफ्तार कर लिया। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली।गुप्त सूचना पर जीबी नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात अकील टोला गांव में
छापामारी की। खुर्शेद साईं पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह उनके साथ उलझ गया।
इस दौरान पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर थाना लाया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।




Recent Comments