स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सायरन बजने से बाजार में मची अफरातफरी ,प्रबंधन लापरवाह

बनियापुर (सारण) सहाजितपुर स्टेट बैंक का सायरन दो दिनों से लगातार बजते जा रही है। लेकिन शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण न बैंक का सायरन बंद हो रहा है और न कारणों की पता ही चल पा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहाजितपुर स्टेट बैंक की सायरन बीती देर रात से अचानक बजना शुरू हो गई। जहां बैंक के सायरन का आवाज सुनते ही। बाजार पर अफरा-तफरी मच गई। सायरन की आवाज़ सुनते ही लोग बैंक के तरफ दौर पड़े। लेकिन बैंक बंद होने के कारण सायरन बजने की सही जानकारी किसी को भी नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भी शाखा प्रबंधक को देने का भरपुर प्रयास किया लेकिन शाखा प्रबंधक से किसी को बात नहीं हो सकी। जिसके कारण रविवार को भी इस सायरन की आवाज हनहनाते रह गई। आपको बाता दे कि लगभग पांच वर्ष पूर्व इस बैंक में सेंधमारी भी हो चुकी है। फिर यहां बैंक सुरक्षा के प्रति अधिकारियों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। अब तो बैंक खुलने के बाद ही सायरन बजने के कारणों सही जानकारी हो सकती है।