गोपालगंज :कुचायकोट सीओ ने बैजलहां में हटवायी अतिक्रमण
  #लोक शिकायत के आदेश पर किया गया कारवाई
#न्यूज़ इनपुट -राज श्रीवास्तव 

गोपालगंज :
स्थानीय गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर पंचायत के बैजलहां गांव में सीओ के द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया. कुचायकोट सीओ चैधरी राम ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त निर्देश के आलोक में अतिक्रमण हटाने की कारवाई की. उन्होंने बताया कि बैजलहा गांव के रहयुदीन अंसारी की पत्नी नसीबन खातून ने गैर मजुरवा आम रास्ता की जमीन पर अतिक्रमण कर लिये जाने एवं रास्ता बाधित किये जाने की शिकायत की थी. जिस मामले की सुनवाई करने के बाद द्वितीय अपीलीय प्राधिकार सह जिला पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा अतिक्रमण हटवाये जाने एवं ग्रामीणों को आम रास्ता मुहैया कराये जाने का निर्देश दिया गया था. डीएम के निर्देश के अनुपालन के आलोक में अंचल पदाधिकारी के द्वारा गोपालपुर थाने के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. उन्होंने अतिक्रमण महातम चैबे, इद्रीस मियां को स्थानीय लोगों के सहयोग से समझा बुझा कर अतिक्रमण हटाये जाने का कार्य किया गया. साथ ही आम रास्ता भी लोगों को मुहैया कराया गया. इस मौके पर अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी सहित अंचल के कई कर्मी स्थानीय लोग तथा भारी संख्या में पुलिस दल आदि मौजूद थे.