मशरक (सारण)। मशरख प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय परिसर में पंचायतों में सीएससी के माध्यम से डाटा संधारित करने के लिए कार्यरत कामगारों का ई-श्रम कार्ड शुक्रवार को बनाया जा रहा है। सामाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का भी ई-श्रम कार्ड बनाने का निर्देश निदेशक आईसीडीएस के माध्यम से सभी जिलों के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को एवं प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दिया गया है। जिसके बाद सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का निबंधन शुरू कर दिया गया है। आंगनवाड़ी परियोजना कार्यालय मशरक में भी सीएससी के माध्यम से सेविका एवं सहायिका का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है।जानकारी देते हुए सीडीपीओ शशी कुमारी ने बताया कि हर हाल में शत प्रतिशत सेविका एवं सहायिकाओं का निबंधन करवाना है, सेविका एवं सहायिकाओं का निबंधन सभी पंचायतों में उपलब्ध सीएससी सेंटर पर भी किया जा रहा है। इसके लिए सेविका एवं सहायिकाओं का आधार कार्ड, बैंक पास बुक एवं मोबाइल नंबर के साथ सीएससी सेंटर पर पहुंच कर अपना निबंधन करवाना सुनिश्चित करें।सभी पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को एक वर्ष के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीम योजना के माध्यम से दो लाख का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण के लिए श्रमिको को अपना नाम, पेशा, पता, शैक्षणिक योग्यता, कौशल और पारिवारिक विवरण आदि की पूरी जानकारी देनी होगी। पंजीकरण के लिए श्रमिकों को मोबाइल नं, बैंक खाता, आधार कार्ड का छायाप्रति साथ में लाना होगा। मजदूर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में पंजीकरण करा सकते हैं। जिसके बाद उन्हें श्रमिक के यूनिक अकाउंट नंबर का एक रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलेगा।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
Recent Comments