माँझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने दो दिनों के भीतर अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर दस लीटर अंग्रेजी व बीस लीटर देशी शराब जब्त किया है। तथा इस मामले में दो तस्कर व एक महिला समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम शनिचरा बाजार के समीप से एक महिला तस्कर को बीस लीटर देशी शराब के साथ तथा दो अन्य शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि गुरुवार की शाम मांझी चट्टी पर दस लीटर शराब के साथ दो पुत्रों समेत पिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबियों तथा शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। तथा किसी भी कीमत पर शराब से जुड़े लोगों को बख्शा नही जाएगा।