Θ बेतिया – मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की मनाई गई जयंती

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
आज दिनांक 15.10.2020 को भारतीय आजाद मंच के द्वारा ज़िला कार्यालय में मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कर उनके तैलचित्र पँर माल्यर्पण कर नमन किया। बृहस्पतिवार को भारतीय आज़ाद मंच के कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
इस दौरान मंच के जिला मंत्री पीयूष मिश्रा ने कहा कि अब्दुल कलाम आजाद हमारे आदर्श है. वह प्रत्येक भारतवासी के प्रेरणा स्रोत हैं। भारत को परमाणु शक्ति बनाने में उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ कलाम का जीवन अत्यंत सादगी पूर्ण था वह उत्कृष्ट कोटि के लेखक और विचारक भी थे। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विश्वरत्न है उनकी राष्ट्रभक्ति सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है हम सभी को उनके सपनों का भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए वही कार्यक्रम को संबोधित करते मंच के पदाधिकारी दीपक कुमार कुशवाहा ने हमें ऐसे महान वैज्ञानिक और महान पुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए जो अपनी शिक्षा के बल पर बड़े वैज्ञानिक बने नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी कामयाबी का डंका बजाकर मिसाइल मैन के नाम से जाने के बाद उन्हें देश का राष्ट्रपति के रूप में चुना गया इनक देश हित मे योगदान अनुकरणीय है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संदीप कुमार कुशवाहा ने किया मौके पर प्रबीन कुमार अभय कुमार संदीप कुमार मिंटू कुमार विशाल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Recent Comments