आपसी विवाद में भिड़े दो गुट

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन (सिवान ): नौतन थाना से महज सौ कदम दूरी पर बुधवार की दोपहर एक मार्केट में तीन दर्जन से अधिक हमलावरों ने एक दुकान में बैठे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पक्ष से जमकर लाठी डंडा चले। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। वहीं थोड़ी देर में एसडीओ व एसडीपीओ भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि नौतन बाजार में स्थानीय मुखिया का मार्केट है। जहां खलवा गांव के करीब 40 से अधिक युवक हाथों में लाठी डंडा लेकर पहुंच गए और मुखिया के भतीजा विशाल प्रसाद, किराना दुकानदार अनिल प्रसाद, किताब दुकानदार विक्की प्रसाद सहित आधा दर्जन दुकानदारों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।