खानबन्धु गिरोह के पांच कुख्यात अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

#चोरी की बुलेट ,दो देशी कट्टा व ज़िंदा कारतूस बरामद

#गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कारवाई

#परवेज़ अख्तर/सीवान;

सिवान : एसपी नवीन चन्द्र झा के निर्देश के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस टीम ने खानबन्धु गिरोह के पांच कुख्यात अपराधी को धर दबोचा है।पकड़े गए अपराधी शहर के एमएम कॉलोनी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे।की तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए यह सफलता हासिल की।पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से दो अदद देशी कट्टा व 315 व12 बोर का ज़िंदा कारतूस भी बरामद किया है।साथ ही पुलिस टीम ने एक बुलेट मोटरसाईकिल भी बरामद किया है।पुलिस की पहली अनुसंधान में चोरी की बुलेट प्रतीत हो रही है।कारण यह है की पकड़े गए अपराधियों से पुलिस द्वारा गाड़ी की कागजात मांगी गई।परन्तु किसी भी प्रकार का कागजात अपराधियों द्वारा प्रस्तुत नही किया गया।पुलिस का कहना है की पकड़े गए अपराधी डकैती की योजना बना रहे थे।एसपी नवीन चन्द्र झा ने सभी मिडिया ग्रुप के whatsapp पर जानकारी दी।और कहा की पकड़े गए लोग शातिर अपराधकर्मी है जो खानबन्धु गिरोह के सक्रिय सदस्य है।उन्होंने कहा की पकड़े गए लोगो का अपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है।पकड़े गए अपराधियों में सराय ओपी थाना के नजरे इमाम ,मो.जियाउलहक,मो.सन्नी,अरशद
इकबाल उर्फ़ धन्नू ,मो.साकिर उर्फ़ बिदुल शामिल है।पुलिस ने इनके पास से 12 बोर व 315 बोर का देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की बुलेट बाइक बरामद किया है।छापेमारी का नेतृत्व नगर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी जय प्रकाश पंडित ने की।छापेमारी दल में नगर थाना के स.अ.नि.योगेन्द्र पासवान,सराय ओपी थाना के पू.अ.नि. नंदलाल पासवान समेत कई पुलिस बल मौजूद थे।इस मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में टाउन पीएस.कांड संख्या 411/19 धारा 399,402,आईपीसी तथा 25(1बी)ए/26/35आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पकड़े गए पांच अपराधियों को मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।जहाँ न्यायाधीश ने पांचों को जेल भेज दी।उक्त आशय की जानकारी एसपी नवीन चन्द्र झा ने दी।और कहा की पकड़े गए सभी अपराधी खानबन्धु गिरोह के सक्रिय सदस्य है।