बेतिया – बगहा:– फ़िल्म अभिनेता रूपेश आर बाबू ने रंगोली पांडेय से रचाई शादी

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार :–
खबर भोजीवुड से है कि अभिनेता रूपेश आर बाबू ने रंगोली पांडेय से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्‍वीरें वायरल होने के बाद इंडस्‍ट्री में भी इस बात के खूब चर्चे हो रहे हैं। लोगों ने उन्‍हें शादी की बधाईयां भी देनी शुरू कर दी है। हालां‍कि रूपेश आर बाबू का अभी शादी का कोई इरादा नहीं था, जैसा कि पिछले दिनों उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में बताया भी थी। मगर शादी के मंडप पर रंगोली पांडेय के साथ तस्‍वीर सामने आने से उन अटकलों को विराम लगता नजर आ रहा है।

वैसे ये पूरा मामला फिल्‍मी है और रूपेश आर बाबू ने ऑन स्‍क्रीन अपनी शादी रंगोली पांडेय के साथ रचाई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं निर्देशक डी के आजाद की हिंदी फिल्‍म ‘अभिशप्‍त घूंघट’ समाज की संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है, जिसकी शूटिंग मोतिहारी में समाप्‍त हो चुकी है। इसमें दोनों एक दूसरे के फेरे व अन्‍य रस्‍मों को निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, जब हमने इस बारे में रूपेश आर बाबू से पूछा तो उन्‍होंने हंसते हुए कहा कि असल में मैंने अभी शादी का फैसला नहीं किया है, मगर अपनी हिंदी फिल्‍म ‘अभिशप्‍त घूंघट’ मेरा किरदार ही ऐसा है। इसको लेकर मैं उत्‍साहित भी हूं।

रूपेश आर बाबू कहते हैं कि फिल्‍म ‘अभिशप्‍त घूंघट’ सामाजिक मुद्दों को उठाते हुए दर्शकों को इंटरटेन भी करेगी। बिहार में इन दिनों राज्‍य सरकार ने दहेज प्रथा के खिलाफ मुहीम चला रखी है। फिल्‍म में इस मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। फिल्‍म की कहानी गांव के परिवेश में है, इसलिए इसकी शूटिंग मोतिहारी में की गई है। अब इसके पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम जोरों से चल रहा है। जल्‍द ही फिल्‍म के रिलीज होने की तारीख घोषित की जायेगी। इस फिल्‍म के संवाद काफी पावरफुल हैं, जो दर्शकों को प्रभावित करेंगे। फिल्‍म का स्‍क्रीनप्‍ले इतना सुग्राही है कि लोगों को इससे कनेक्‍ट करना मुश्किल नहीं होगा। फिल्‍म के गाने भी काफी असरदार और कर्णप्रिय हैं, जो लोगों को यकीनन पसंद आयेंगे।

वहीं, फिल्‍म के बारे में अभिनेत्री रंगोली पांडेय ने कहा कि फिल्‍म ‘अभिशप्‍त घूंघट’ मेरे लिए काफी अहम है, क्‍योंकि इसमें मेरा किरदार भी काफी सशक्‍त है और मैंने इसके लिए खूब सारी तैयारियां की थी। अब फिल्‍म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, तो राहत की सांस ले पा रही हूं। मगर मैं शुक्रिया अदा करना चाहूंगी फिल्‍म के निर्देशक डी के आजाद और अभिनेता रूपेश आर बाबू का जिनके साथ काम करके मुझे खूब मजा आया। साथ ही मैंने उनसे फिल्‍म के बारे में काफी कुछ सीखा भी। अब इंतजार है बस फिल्‍म के रिलीज का, जो अभी पोस्‍ट प्रोडक्‍शन के फेज में है। वहीं, निर्देशक डी के आजाद को भरोसा है कि यह फिल्‍म लोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होगी।