मांझी(सारण)। गुरुवार को कौरुधौरू गांव में इलाहाबाद बैंक शाखा मांझी द्वारा संचालित सीएसपी केंद्र का उद्घाटन बैंक के प्रबंधक कुमार नवनीत ने विधिवत फीता काटकर किया। प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि यह केंद्र ग्राहकों की सुविधा के ख्याल को रखकर किया गया है। ताकि लोगों को जमा व निकासी करने में सुविधा मिल सके। क्योंकि छोटे-मोटे जमा निकासी के लिए मुख्य ब्रांच पर अधिक लोड पड़ता था। साथ ही लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ती थी। इस केंद्र पर नया खाता भी खोला जाएगा और जमा निकासी भी की जाएगी। जिसका अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा। मौके पर सूरज कुमार सिंह महेश प्रसाद पूर्व मुखिया शिव प्रसाद साह विक्रम सिंह सेराज खान अजहर अली आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
-//-