
अमनौर(सारण)।नये साल के पहले दिन शनिवार को लोगों ने स्थानीय पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा व वैष्णो देवी गुफा मंदिर पहुंच नया साल का जश्न धुमधाम व उत्साह के साथ मनाया. जहां एक ओर नये साल के आगमन पर ठंड का परवाह न कर अमनौर सहित मढौरा अनुमंडल व इसके आसपास के क्षेत्र के हजारों की संख्या में सैलानियों ने नये साल की जश्न मनाने के लिए अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा के साथ – साथ वैष्णो देवी गुफा मंदिर सहित अन्य स्थलों पर पहुंचे . इस पल को यादगार बनाने के लिए लोगों ने जहां मंदिरों में पूजा अर्चना किया वहीं जमकर पर्यटक स्थल का आनंद उठाया. वहीं कई युवाओं की टोली वहां पिकनिक भी मनाया. एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई व गिफ्ट दिये ,तो किसी ने इस पल को यादगार बनाने के लिए सैल्फी लेकर फोटो मोबाइल में कैद करते दिखे. अपने सगे संबंधी व मित्रों को नए साल का स्वागत हेतु अपने सैल्फी को व्हाट्सएप के जरिए संदेश भी देने मे कोई कसर नहीं छोड़ी. इधर स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी ने मोबाईल के माध्यम से यहां के लोगों को नये वर्ष की शुभकामना संदेश दिया . मालूम हो कि स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी द्वारा पर्यटक स्थल के रुप में बड़ा पोखरा के सौन्दर्यीकरण कार्य को लेकर काफी गंभीर है. काफी दिनों से अमनौर पर्यटक स्थल के
सौन्दर्यीकरण का काम शुरू है. पर्यटकों को यहां तलाब की खुबसूरती ,उसमें तैरते सैकड़ों बतखव हंस चारों तरफ से लगे पेड़-पौधे, डीजे साउंड ,मंदिर की रौनकता सहित वहां स्थित मंदिर का नाजार लोगों को आकर्षित कर रही थी. वहां उपस्थित लोगों ने सांसद के इस पहल को खुब सराह रहे हैं.




Recent Comments