सारण : डिलरों के खिलाफ ग्रमीणों का भड़का आक्रोश

कोपा
राशन किरासन में व्यापत भ्रष्टाचार को लेकर सम्होता पंचायत की समस्त ग्रामीणों ने अपने मुखिया पम्मी देवी व उनके पति अमित सिंह से कई बार शिकायत की थी । पंचायत के डिलरों की मनमानी से तंग आकर मुखिया व उनके प्रतिनिधिओं के आह्वान पर पंचायत के सभी ग्रमिण पुराने पंचायत भवन पर एकत्रित होकर एक बैठक की । बैठक में सभी ने मुखिया के समक्ष जन वितरण प्रणाली के सभी वितरक ( डिलरों ) के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया । मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह ने बताया की विगत कई वर्षों से जन वितरण प्रणाली की दुकानों द्वारा पंचायत की जनता का शोषण किया जाता रहा है । कभी किरासन तेल की कालाबाजारी तो कभी अनाज की कालाबाजारी, समय पर राशन किरासन का वितरण न होना, एक माह का राशन देकर कई महीने के टेबल में राशन कार्ड में भरना, इस कालाबाजारी में अंचल के कर्मचारियों का शामिल होना इत्यादि । इन सभी मामले में पंचायत की जनता गोलबंद हुई है । और पंचायत को भरष्टाचार मुक्त बनाने तक लड़ाई जारी रहेगी । मुखिया पम्मी देवी व उनके पुरे परिवार ने पुरे पंचायत के समस्त ग्रमीणों को लेकर जिलाधिकारी के पास लिखित आवेदन देने पर सहमती बनी । जिलाधिकारी के द्वारा कार्रवाई नहीं हुई तो समस्त जनता के साथ मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाने की भी तैयारी है । मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह ने कहा कि हम लोग जनता की भलाई के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। जनता को हमलोगों से बहुत उम्मीदें हैं और हमलोंगो को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है इसके लिए लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी । मौके पर – राकेश डबल्यू , उप मुखिया उमेश प्रसाद, वार्ड राजेन्द्र सिंह , वार्ड सीतारम , वार्ड प्रमोद राम व अन्य वार्ड सदस्यो सहित बजरंग दल प्रखंड संयोजक अभिषेक सिंह, राधो , फन्टू सिंह इत्यादी अन्य सौकडों ग्रमीण मौजूद थें ।




Recent Comments