छपरा (सारण)। दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते दिल्ली पुलिस की सलाह व सरकार द्वारा विधानसभा व स्कूलों के 22 मार्च तक बंद किये जाने के फैसले को दृष्टिगत रखते हुए 18 मार्च को दिल्ली में जंतर मंतर पर आयोजित भाकियू की किसान पंचायत को आपसी राय के आधार पर निरस्त करने का फैसला लिया गया है। हालात सामान्य होने के पश्चात अगली तारीख की घोषणा की जाएगी।

उक्त जानकारी देते हूए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताया कि किसानों की लंबित मांगो के समर्थन में 18 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आयोजित की गई थी।लेकिन,वर्तमान हालात देखते हूए फिलहाल यह कार्यक्रम स्थगित कर दी गई है।हालांकि,कार्यक्रम में हिस्सेदारी को लेकर राज्य में संगठन की तैयारी अंतिम चरण में पहूंच गई थी।