सारण :पुलिस ने छापेमारी कर 8 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
परसा-थाना क्षेत्र के अलग अलग गाँव में पुलिस ने छापेमारी कर 8 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार धंधेबाज चेतनपरसा गाँव निवासी तेजेन्द्र सिंह का पुत्र संजय बताया जाता है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त् सूचना के अधार पर बनौता गाँव निवासी विजय माँझी तथा चेतनपरसा गाँव निवासी संजय सिंह के यहाँ छापेमारी किया गया ।छापेमारी में विजय माँझी के पास से 5 लीटर देशी शराब जप्त किया गया।जबकि धंधेबाज भागने में सफल रहा।वही चेतनपरसा से 200 एमएल के 17 पीस पाउच के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।दोनों धंधेबाज के खिलाफ उत्पाद अधिनियन के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।




Recent Comments