सिवान :बाइक व स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान

तरवारा:जीबीनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर मिडिल स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक व स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई।जबकि एक महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां घायलों में महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एएसआई दयानंद साह ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद बाइक पर सवार होकर एक महिला समेत तीन लोग इलाज के लिए सिवान ले जा रहा थे।इसी बीच सीवान की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो के ओवरटेक करने के दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।जबकि महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक महाराजगंज थाना क्षेत्र के कासदेवरा बंगरा पंचायत के प्रेरेमन टोला गांव के शिवजी यादव के पुत्र सुमित कुमार यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि,चंद्र कुमार यादव,गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हो गए एक ही बाइक पर सवार थे।इसी बीच माधोपुर गांव के समीप स्कार्पियो चालक के ओवरटेक करने के दौरान बाइक से टकरा गई। जिससे युवक की मौत हो गई।वही स्कार्पियो खड्डे में पलट गई।