सारण :असहनी ने देवपुरा व बलिया तथा एकमा ने अतरसन को हरा कप पर जमाया कब्जा

रसूलपुर –
स्थानीय थाना क्षेत्र के असहनी गाँव स्थित खेल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में असहनी ने फुटबॉल मैच में बलिया को तो क्रिकेट मैच में देवपुरा पंचायत को हराया ।वहीं वाॅलीबाॅल मैच में एकमा ने अतरसन को हराकर कप पर अपना कब्जा जमाया।क्रिकेट मैच में मैन ऑफ द सीरिज बिकेश भारती को तो फुटबॉल मैच मे विवेक पटेल को मिला।क्रिकेट के खेल में देवपुरा पंचायत की टीम ने 20 ओवर में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।वहीं असहनी की टीम ने 19 ओवर में हीं सात बिकेट खोकर लक्ष्य को प्रापत कर जीत हासिल कर ली।मैन ऑफ द मैच सूरज पटेल को मिला।फुटबॉल मैच मे असहनी ने बलिया पंचायत को एक के मुकाबले दो गोल दागकर कप पर अपना कब्जा जमाया ।वाॅलीबाॅल में एकमा ने अतरसन को 5 सेट खेलकर मैच में तीन शुन्य से अपनी जीत दर्ज कराया।




Recent Comments