मधेपुरा से रविकांत कुमार की रिपोर्ट-
राज्य में 2016 अप्रेल माह से सराब के बिक्री एवं सेवन पर रोक लगाने के बाद , सराब माफियाओ ने अवैध सराब के कारोबार के नए नए नुस्खे अपनाने लगे। बिहार में पूर्ण सरबबन्दी को लेकर सख्त कड़ा कानून लागू करने के बाद भी सराब माफियाओ ने प्रशासन को चुनोती देते हुवे नये नये जुगाड़ लगा कर कारोबार को जारी रख रहे है।  ऐसा ही कुछ अजूबा तरकीब जो पिछले काफी दिनों से मुरलीगंज में सक्रिय था। वो तरकीब है सराब की होम डिलेभरी कारोबार। जी हाँ आपको थोड़ी सी हैरानी भी हो सकती है। लेकिन यह बात का पता उस समय चला जब मधेपुरा ए एस पी राजेश कुमार के द्वारा मुरलीगंज थाना में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गयी।
मुरलीगंज में काफी दिनों से चल रहे होमदिलेभरी शराब के कारोबारी गिरोह के सदस्यों को  पुलिस ने धर दबोचा । मुरलीगंज थाना में आज एएसपी राजेश कुमार एवं मुरलीगंज थाना अध्यक्ष और कुमारखंड थाना अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रुप से एक प्रेसवार्ता की गई। पत्रकारों से साक्षात्कार में एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मुरलीगंज में बहुत दिनों से चल रहे अवैध शराब की होम डिलीवरी का कारोबार की सूचना मुरलीगंज थाना अध्यक्ष को मिली थी । गुप्त सूचना के आधार पर जगह जगह छापेमारी की जा रही थी । इसी दौरान गुरुवार को मुरलीगंज प्रशासन के द्वारा गौशाला चौक पर वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया गया , लेकिन पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार दो युवक भागने लगा मौके पर तैनात पुलिस जवान ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ा और तलाशी ली गई तो उनके डिक्की में 2 बोतल 750 साल की रॉयल स्टैग नाम की अंग्रेजी शराब बरामद हुई पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम विजय मंडल पिता स्वर्गीय बमभोली मंडल साकिन मुरलीगंज नगर पंचायत जयरामपुर वार्ड नंबर 10 ,थाना मुरलीगंज, जिला मधेपुरा बताया । वही उनके साथी का नाम अमरेश कुमार पिता भूपेंन यादव साकिन भंगहा, थाना जानकीनगर , जिला पूर्णिया बताया । उक्त दोनों युवकों को उनके मोटरसाइकिल BR 43 D 0661  को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान बहुत दिनों से चल रहे होम डिलेभरी सराब के कारोबार का उद्भेदन हुआ। पूछ ताछ में विजय मंडल ने बताया कि वह सराब गजेंद्र यादव पिता सुदिष्ट प्रसाद यादव साकिन चांदपुर भंगहा टपरा टोला थाना जानकीनगर,जिला पूर्णिया निवासी से तीन हजार में खरीदा है। विजय ने यह भी बताया कि गजेंद्र से खरीदकर मुरलीगंज बाजार और अन्य जगहों पर होम डिलेभरी करता है। वही दूसरा युवक अमरेश ने बताया कि विजय मंडल और गजेंद्र यादव सराब कारोबार का बहुतबड़ा माफिया है। हमको इसी ने प्रलोभन देकर हमसे बिहारीगंज और मुरलीगंज के आसपास के क्षेत्रो में होम डिलेभरी करवाता है। 
ए एसपी राजेश कुमार ने आगे बताया कि कुमारखंड थाना अध्यक्ष को गुप्त सुचाना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरवारगंज में एक किराना व्यवसायी के द्वारा अवैध सराब का कारोबार किया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस बल के साथ जोरवारगंज मे अरुण चौधरी के किराना दुकान पर पहुँचा । पुलिस को देख अरुण चौधरी और उनके पुत्र भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर अरुण के पुत्र सिंटू कुमार को पकड़ लिया लेकिन अरुण चौधरी भागने में सफल रहा। पुलिस के द्वारा अरुण चौधरी के दुकान की तलाशी ली गयी , तलाशी के दौरान दुकान से प्लास्टिक के बोरे में 180 ml की 8pm नामकी अंग्रेजी सराब 20 बोतल, दुकान के पीछेवाले कमरे से दो प्लास्टिक के बोरे से 80 बोतल 180ml की और 65 बोतल 375ml की बरामद की गयी है। गिरफ्तार सभी अभ्युक्तो को नये उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।