सिवान : मानव श्रृंखला को लेकर दिखने लगी सक्रियता
#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट

मैरवा(सिवान) :
क्षेत्र के विभिन्न हिस्सो में मानव श्रृंखला को लेकर सक्रियता व जन-जागरुकता दिखने लगी है । शनिवार दिन में नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी सीमा गुप्ता की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र स्थित सभी सरकारी विद्यालयो के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई । जिसमे इक्कीस जनवरी को दहेज उन्मूलन व बाल विवाह को लेकर बनने वाले मानव श्रृंखला के लिए परिचर्चा हुई । बैठक में गंगेश रंजन, आनन्द कुमार, आफिस इकबाल , फूलमंगल राम, मनेन्द्र पाण्डेय, सहित दर्जनो अन्य सक्रियता से उपस्थित रहे । सूत्रो के अनुसार प्रखण्ड के बीडीओ प्रशांत कुमार ने भी कार्यक्रम को वृहत और ऐतिहासिक बनाने को लेकर गैर सरकारी प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर विद्यालय में चल रहे वाहनों की सूचि माॅगते हुए 21 जनवरी को मानव श्रृंखला के लिए प्रखण्ड परिसर में 10 बजे तक वाहन लगाने का निर्देश दिया ।

बैठक में अंजनी श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, चंद्रमोहन पटेल, रमाकांत यादव, शिव जी शर्मा, जयचन्द प्रसाद, विद्या चौधरी, विपिन बिहारी श्रीवास्तव जैसे दर्जनो प्राचार्य उपस्थित रहे।वही प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमारी सिंह ने भी क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षको को कार्यक्रम को लेकर निर्देश किया है बाल विकास से जुङे कर्मियो के साथ बैठक कर सीओ पंकज कुमार ने भी दिशा निर्देश दिया।




Recent Comments