सारण :धूमधाम से मनाई गई स्कूल की वार्षिकोत्सव एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती
#मुरारी बाबा गड़खा:-गड़खा के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की 155 वी जयंती और स्कूल की 11 वी वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिक्षा सम्मेलन भी आयोजित की गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद दुनिया के महान आध्यात्मिक दर्शन प्रेणता थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति और उनके दर्शन को पूरी दुनिया को अवगत कराया यह एहसास कराया कि सचमुच भारत के धार्मिक और आध्यात्मिक दर्शन देश और दुनिया के लिए प्रशासनिक है।
प्राचार्य जय प्रकाश सिंह ने कहा कि अपने देश में गरीबी और अशिक्षित लोगों के लिए वह लोग ही जिम्मेदार है जो गरीबों की हक छीन कर अपनी जिंदगी असो आराम से बिताते हैं। मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी किया गया। एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर कर यासमीन हिमांशी सृष्टि हर्षित अभिषेक रोहित अमन सहित दर्जनों छोटे-छोटे बच्चों ने उपस्थित लोगों के मन मोह लिया।
मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल ओम प्रकाश शर्मा राम तिलेश्वर सिंह बालेश्वर मिश्रा जमीला खातून नलिन शर्मा रेनू कुमारी रितिका सिंह खुशबू सिंह प्रीति सिंह अभिषेक कुमार गुलशन कुमार प्रियंका कुमारी आरती सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे





Recent Comments