ट्रैक्टर के धक्के से बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर जलाया
दैनिक खोज खबर, एकमा
जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ में अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से एक बच्ची की मौत हुई हो गयी।

एकमा परसागढ़ बनपुरा मार्ग पर यह दुर्घटना परसागढ़ गांव के निकट हुई जँहा परसागढ़ निवासी धनंजय सोनी की 8 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी की मौत ट्रैक्टर के धक्के के कारण घटनास्थल पर ही हो गयी।

इस घटना से आक्रोशित लोगो ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर पहुँची एकमा थाने की पुलिस से भी स्थानीय लोग उलझ गए।

स्थानीय लोगों के हंगामे के कारण करीब दो घण्टे तक एकमा बनपुरा मार्ग पर सड़क जाम रहा। यहाँ से जाम हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।