गोपालगंज :चोरों ने बनाया वेल्डिंग दुकान को निशाना,  नगदी सहित उड़ा ले गए लाखों का सामान 
 
#राज श्रीवास्तव 
गोपालगंज:—- 
जिले के पंचदेवरी प्रखण्ड मे गुरुवार की रात चोरों ने प्रखंड के तेतरिया गांव स्थित वेल्डिंग दुकान के दरवाजे का ताला काटकर ग्रांडर मशीन, मोटर, संबंधित उपकरण व ₹10000 नगद निकाल लिया।घटना की जब सूचना विक्रमपुर गांव निवासी हरेंद्र चौहान को मिली तो उनके होश उड़ गए। इस संबंध में उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की भाति वह अपने घर भोजन करने के लिए चले गए थे पर ठंड अधिक पढ़ने की वजह से लौट न सके, जिसका फायदा चोरों ने उठाकर घटना को अंजाम दिया। उक्त घटना की सूचना दुकानदार हरेंद्र ने आननफानन में पंचदेवरी ओपी में दी। जिसके बाद ओपी इंचार्ज मतउर राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया।