सिवान :मंडल कारा से बाहर आए 86 उपद्रवी
#परवेज अख्तर, सिवान :मंडलकारा में बंद कुशवाहा अधिकार आंदोलन समिति के राष्ट्रीय संयोजक सहित 88 उपद्रवियों में से 86 उपद्रवी जेल से बाहर आ गए। इन्हें रेल मजिस्ट्रेट और सीजेएम की कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को छोड़ा गया। लेकिन कुशवाहा समाज के संयोजक रवि कुशवाहा का रिलीज आॅर्डर नहीं मिलने के कारण उसे नहीं छोड़ा गया। जबकि एक अन्य अशोक भगत के बेल बांड में त्रुटि होने के कारण उसे नहीं छोड़ा गया। बता दें कि 18 मार्च को रेलवे ट्रैक जाम एवं शहर में बिना अनुमति के डीजे के साथ आक्रोश मार्च निकालने के जुर्म में रवि कुशवाहा समेत 88 लोग
को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
—————–




Recent Comments