सिवान :बिजली चोरी मामले में तीन पर प्राथमिकी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 रघुनाथपुर (सिवान) : 
स्थानीय थाना क्षेत्र के पंजवार गांव में विद्युत विभाग के जेई दर्शन कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने छापेमारी की, जिसमें तीन लोगों बिना कनेक्शन के बिजली जलाते पकड़ा गया। लिहाजा प्रभुनाथ सिंह पर 15009 रुपये, केशव प्रसाद पर 13603 रुपये एवं प्रदीप कुमार साह पर 12442 रुपये का जुर्माना लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल में जेई सहित बालेश्वर शाही, 
इंद्रजीत सिंह, विवेक कुमार मौजूद थे।