समस्तीपुर में सूरौली टीम ने रोटगन्ना टीम को हराकर कप पर जमाया कब्जा

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर): प्रखंड के बन्हैती गाँव के खेल मैदान पर बीसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया।इस फाइनल मैच में सूरौली की टीम ने रोटगन्ना टीम को 56 रन से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया।यह मैच 16 ओवर का खेला गया।इसमें सूरौली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीमित 16 ओवर मे 220 रन बनाए।वही जवाब में खेलने उतरी रोटगन्ना टीम ने 15 ओवर तीन गेंद में164 रन बनाकर ऑल आउट हो गया।फाइनल मैच मे मैन ऑफ द मैच सूरौली टीम की और से गुलशन कुमार और मैन ऑफ द सीरीज अनिल कुमार को दिया गया।फाइनल मैच मे मुख्य अंपायर की भूमिका अजय व विमल ने निभाया।वही जीते हुए टीम को कप देते हुए मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कही कि खेल को आपसी भाईचारे के साथ खेलना चाहिये।खेल स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।लेकिन खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी बहुत जरूरी है।साथ ही कहा कि खेल जीवन का एक हिस्सा है।मौके पर केशव बाबू,बबलू सिंह,शिशुपाल यादव,सूरौली टीम के कप्तान विपिन कुमार,सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।