सिवान :भूमि विवाद में मारपीट, पति-पत्नी घायल
भगवानपुर हाट (सिवान) :
थाना क्षेत्र के बड़कागांव भेड़िहार टोला में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों में गौतम महतो एवं उनकी पत्नी सीता देवी शामिल है, जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस मामले में गौतम महतो ने थाने में आवेदन देकर उपेंद्र महतो, रंगलाल महतो, चंद्रिका महतो, भिखारी महतो सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ एफआइआर के लिए अनुरोध किया गया है।




Recent Comments