अपडेट : सड़क दुर्घटना में भेल्दी थानाध्यक्ष सहित तीन की मौत

अमनौर (सारण) : शनिवार रात में सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या भेल्दी थाना अध्यक्ष सहित दो अन्य के साथ तीन पर पहुंच गई है।घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के एनएच संख्या 722 पर समसतपुरा गांव में भेल्दी नहर से सटे पूरब दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बस से कुचल भेल्दी थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित तीन लोगों की मौत से मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। सड़क हादसा में मृतकों में थानाध्यक्ष अमित कुमार , स्थानीय जलालपुर गांव में उमा नट का पुत्र 28 वर्षीय मजदूर दिलीप नट और बराती बस पर का सवार यात्री सोनपुर के चित्रसेनपुर निवासी साधु महतो का पुत्र 25 वर्षीय लव कुमार है।घटना की खबर पर रात में ही आला अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा ले रहे थे.सूचना पर एसपी हर किशोर राय , मढ़ौरा एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार साह सहित आसपास के कई थाने के पुलिस अधिकारी पहुंच मामले को संभला।घटना के सम्बंध में बताया जाता है की भेल्दी नहर के समीप शनिवार के देर संध्या आठ बजे बजे के आसपास में बोलेरो और टैंकर के दुर्घटना में यातायात प्रभावित हो गया था। जिसको स्थानीय थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ हटवा रहे थे।आधे घंटे बाद उसी रास्ते से बराती लेकर सोनपुर से डेरनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर जा रही स्टार बस ने भीड़ को रौंद दिया। जिसमें थानाध्यक्ष अमित कुमार , बगल के गांव जलालपुर का मजदूर युवक दिलीप नट , स्थानीय भेल्दी के सोना बाबू ,खरिडहा गांव के पदम पांडे और बराती बस के यात्रियों में सोनपुर थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव निवासी साधु महतो का पुत्र लव कुमार , कृष्ण कुमार तथा सोनपुर के रमसापुर नागेश्वर महतो गंभीर ज़ख़्मी हो गये.सभी गंभीर जख्मियों को पहले गड़खा पीएचसी लाया गाया, जहां से गंभीर हालत में छपरा रेफर कर दिया गया। फिर छपरा सदर अस्पताल पहुंचने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार , मजदूर दिलीप नट और लव कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.जबकि गंभीर हालत में जख्मियों को पटना रेफर कर दिया गया है।




Recent Comments