सिवान : पुलिस ने 4 माह से फरार दो आरकेस्ट्रा संचालक को किया गिरफ्तार, जेल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
तरवारा (सिवान) जी बी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा स्थित मीठा बाजार के पास से संगीत आरकेस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक चन्दन सोनी और पायल आरकेस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक चन्दन प्रसाद को कांड के अनुसन्धान कर्ता अवर निरीक्षक मुकेश कुमार पुष्पेन्द्र ने गुप्त सुचना के आधार पर थाना पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी करते हुए आरकेस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप के अड्डा से शुक्रबार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में शुक्रबार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया।
बतादे की पुलिस अधिक्षक सिवान सौरभ कुमार साह के निर्देश के आलोक में 24 सितम्बर को जी बी नगर थाना पुलिस ने पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में शामिल अवर निरीक्षक मुकेश कुमार पुष्पेन्द्र, शशिकांत तिवारी, सहायक अवर निरीक्षक दयानंद साह तथा थाना पुलिस बल के साथ सघन छापेमारी करते हुए 13 नाबालिक लड़कियो को आरकेस्ट्रा संचालको के चंगुल से मुक्त करवा कर महिला पुनर्वास पदाधिकारी के यहाँ सिवान भेज दिया। जिसमे पुलिस ने एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए दबंग आरकेस्ट्रा के संचालक माधोपुर गॉव निवासी मुसाफिर प्रसाद के पुत्र प्रकाश प्रसाद, पायल आरकेस्ट्रा के संचालक तरवारा हाता टोला गॉव निवासी रामशंकर प्रसाद के पुत्र चन्दन प्रसाद, संगीत आरकेस्ट्रा के संचालक चाचोपाली गॉव निवासी चन्दन सोनी व पूजा आरकेस्ट्रा के संचालक सराय ओपी थाना क्षेत्र के सहलौर गाव निवासी हृदयानंद चौबे के पुत्र मुरारी पंडित के बिरुद्ध थाना कांड संख्या 308/17 में धारा 294/ 372/ 373/ भारतीय दंड संहिता 3,4,5 अनैतिक कार्य अधिनियम 1956 व पोक्सो 14 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दबंग आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक माधोपुर गॉव निवासी मुसाफिर प्रसाद के पुत्र प्रकाश प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पुलिस अभिरक्षा में प्रस्तुत किया गया जहाँ से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही संगीत आरकेस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक चन्दन सोनी और पायल आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक चन्दन प्रसाद पुलिस को चकमा देकर कई बार फरार हो गया था। पुलिस दोनों के गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाई थी उसी क्रम में शुक्रबार को नाटकीय ढंग से छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की इस कांड के सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों आरकेस्ट्रा संचालको के गिरफ्तारी की चर्चा बाज़ारो में जोरो पर हो रही है। जहा एक तरफ आरकेस्ट्रा संचालको में हड़कंप मची हुई है वही कई संचालको में गिरफ्तारी को लेकर काफी खुसी है।




Recent Comments