कर्रख के शिव मंदिर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर 51 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

रिपोर्ट:केशव बाबू/

विभूतिपुर(समस्तीपुर)।प्रखंड क्षेत्र के देशरी कर्रख पंचायत के कर्रख के शिव मंदिर मेअष्टयाम यज्ञ को लेकर कर्रख गांव के वार्ड संख्या 04 स्थित शिव मंदिर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर रविवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान 51 कन्याओं ने शिव मंदिर स्थान से कलश यात्रा निकाल कर चांद्रीका स्थान से होते हुए कर्रख के बुढ़ी गंडक से कलश मे जल भरकर विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए भोले बाबा स्थान के मंदिर पहुंचा। वहां विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करते हुए यज्ञ के लिए कलश स्थापना की गई।मौके पर कुंदन कुमार,नन्द किशोर,मुकेश कुमार दीपक ठाकुर,जगदीश साह,राजीव साह,उमेश पासवान,सहित भारी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।