सिवान :ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक से हुए लूट मामले में तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
-#9 मार्च को नगर थाना क्षेत्र के फलमंडी के समीप चार अज्ञात अपराधियों में सुबह चार बजे हथियार का भय दिखा दी थी घटना की अंजाम
-#अभी भी दो है पुलिस के गिरफ्त से बाहर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छपेमारी
#परवेज अख्तर /सिवान
सिवान : नगर थाना क्षेत्र के फलमंडी के समीप दुर्गा मंदिर से आगे 9 मार्च को सुबह चार बजे ट्रेन पकड़ने जा रहे तीन युवकों से चार-पांच की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखा एवं मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में नगर थाना की पुलिस ने दो दिन पूर्व दखिन टोला निवासी भोला कुमार को पकड़ा था एवं पूछताछ किया तो उसने घटना की सच्चाई बताते हुए स्वीकार किया एवं अपने चार साथियों का नाम बताया था। पुलिस भोला को जेल भेज दी है। वही भोला द्वारा बताए गए नाम को लेकर पुलिस ने छापेमारी कर दो अन्य को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनो चोर शुक्ला टोली निवासी सैफ एवं पंचमंदिरा निवासी ब्रजेश है। तथा वही इस मामले में अभी भी दो पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। ज्ञात हो कि 9 मार्च को गोरियाकोठी थाना के मुस्तफाबाद निवासी रमेश कुमार अपने साथी एमएच नगर के सैदपुरा निवासी कुंदन कुमार सिंह एवं रितेश कुमार के साथ सुबह चार बजे इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। तभी फलमंडी के पास चार-पांच की संख्या में हथियार का भय दिखा इन्हें लूट लिया गया। लूट में सोने का अंगूठी, चेन, मोबाइल, पास में रखे पैसा एवं जरूरी कागजात को लूट ले गए। बता दे कि रमेश अपने चाचा के डेरा जो कि दखिन टोला में रहते है उनके ही यहां से साथियों के साथ स्टेशन जा रहे थे तभी घटना को अंजाम दिया गया। वही रमेश ने नगर थाने में चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वही इस मामले में नगर थाना ने कार्यवाई करते हुए अभी तक तीन को पकड़ा है जिसे रमेश ने भी पहचान किया हैं। नगर थाना के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में भोला को दो दिन पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा शुक्रवार को दो अन्य को पकड़ा गया जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। वही इस मामले में अभी दो अन्य फरार है उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।