
दारौंदा आरपीएफ के सहयोग से चैन पुलिंग करने वाला युवक पकड़या।
——————————————————————–
दैनिक खोज खबर के लिए दारौंदा से रविन्द्र कु० गुप्ता की रिपोर्ट।
——————————————————————–
पूर्वोतर रेलवे के दारौंदा स्टेशन पर आनंद बिहार से छपरा जा रही स्पेशल ट्रेन 05116 को एक युवक ने चैन पुलिंग कर दिया ।जैसे ही गाड़ी स्टेशन पर रुकी युवक दौड़ कर भागने लगा इसी दौरान आरपीएफ हेड कांस्टेबल रामशंकर सिंह एवं निरंजन सिंह ने एक दूसरे के साथ मिल कर बहादुरी के साथ उसे दौडा कर पकड़ लिया।
बताया जाता है कि चैन पुलिंग करने वाला उक्त व्यक्ति एकमा थाना के बोदसा निवासी मुस्लिम मिया है। जो दिल्ली से लौट कर अपने ससुराल दारौंदा के कोडारी कला गांव जा रहा था। इसी दौड़ान उसने दारौंदा स्टेशन पर चैन पुलिंग कर दिया।
गाड़ी लगभग 4 मिनट तक लाइन नं. तीन पर खड़ी रही है। आरपीएफ ने स्टेशन मास्टर के लिखित व्यान पर एफआईआर दर्ज कर के जनसेवा ट्रैन से सिवान आरपीएफ को सौप दिया




Recent Comments