छपरा मे ट्रैफिक पुलिस ने परिजनों से बिछड़ रो रही बच्ची को उसके माँ-बाप को सौंपा 
छपरा 
ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज नीलमणि रंजन ने आज असली पुलिस का रोल अदा किया खोई हुई बच्ची को  जिसका उम्र लगभग चार साल है बड़ी मसक्कत से मिलवाया उनके परिजनों से
मामला छपरा के दरोगा राय चौक का है .जहां आजदिन में एक चार साल की रोती बच्ची पर अचानक एक ट्रैफिक पुलिस की नज़र पड़ी . रो रही बच्ची से जब उसके घर के बारे में पूछा गया तो ठीक ढंग से नाम पता बताने में भी वो असमर्थ थी. तभी इसकी सूचना ट्रैफिक इंचार्ज को दी गई और वे उस बच्ची को लेकर आसपास के मुहल्लों में घूम घूम कर पता लगाने लगे अचानक बच्ची की खोज में निकले युवक की नज़र बच्ची पर और फिर उसे लेकर पुलिस गंडक कालोनी पहुची .जंहा उस बच्ची के लिए परिजन काफी परेशान थे .फिर पुलिस के द्वारा नियम के अनुसार उस बच्ची को उसके मां बाप को सौप दिया गया.
साभार :मनोरंजन पाठक, छपरा