सिवान :प्रेरक संघ करेगा परीक्षा का बहिष्कार बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
#परवेज अख्तर /सिवान
सिवान:बिहार राज्य साक्षरता प्रेरक संघ के आह्वान पर दारौंदा प्रखंड प्रेरक संघ के सचिव खुशीद अनवर के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार को दी गई। आवेदक मे कहा गया है कि आगामी 18 मार्च को होने वाली फर्जी महापरीक्षा का बहिष्कार करेगा। वहीं प्रेरक संघ ने यह निर्णय लिया कि 18 मार्च को होने वाली फर्जी परीक्षा न हम लेंगें न ही लेने देंगे। आगे बताते चलें कि 2000 रुपये पर कार्यरत प्रेरकों का मानदेय 18 माह से लंबित है। विभाग प्रेरकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। हद की पराकाष्ठा तो तब हुई जब बिना शिशिक्षु चयन किए, बिना वीटी प्रशिक्षण के महापरीक्षा कराने का आदेश विभाग द्वारा जारी किया गया। इस दौरान हरेराम मांझी, वीरेंद्र यादव, सुशील कुमार ¨सह, अनूप कुमार ¨सह, शोभा देवी, अर्चना कुमारी, सीमा कुमारी एवं प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के प्रेरक उपस्थित थे।




Recent Comments