पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस की निधन पर शोक व्यक्त
बिदूपुर(वैशाली)। बिदूपुर समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस की निधन पर आज प्रखंड राजद कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की गई,शोकसभा के अध्यक्षता में प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह व संचालन उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने किया। प्रखण्ड अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जार्ज फर्नाडीस गरीबों के मशीहा थे उनका जीवन सादगी भरी रही वही उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि जार्ज साहब जब रक्षा मंत्री थे तब सबसे पहले परमाणु परीक्षण किया गया दुनिया मे उनका जय जयकार होने लगी 2009 में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कारण वो लोकसभा चुनाव पार्टी के तरफ से नही लड़े,जार्ज फर्नाडीस लालु यादव के बहुत करीबी थे शोकसभा में राजद नेता इंदजीत सिंह कुणाल,अशोक सिंह,पिन्टू यादव,प्रकाश यादव अक्षय यादव,मितुल यादव,सुकेश यादव,बलराम गिरी,रंजीत कुमार,सुरेंद्र राय, कुंदन सिंह,मोहम्मद आज़ाद मंसूरी,शिव प्रसाद राम आदि नेता उपस्थित थे।