Θ बेतिया :- राष्ट्रीय अज़ाद मंच के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनितिक सर्वे’ जिले में शुक्रवार को संपन्न
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉राष्ट्रीय अज़ाद मंच के सामाजिक,आर्थिक एवं राजनितिक सर्वे’जिले में शुक्रवार को संपन्न हो गया.दस दिनों तक चले सर्वे में कार्यकर्ता जिले के 11 प्रखंडों के कई गांवों में पहुंचे व लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को देखा-समझा.खुले में शौच,जातिगत भेदभाव,पिछड़े टोलों की नारकीय स्थिति,पक्की गली-नाली की समस्या,सिंचाई की समस्या आदि की जानकारी ली।उनके दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं व समाधान पर विचार विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों की भूमिका की भी जानकारी ली.वही आज बेतिया प्रखंड की रिपोर्ट तैयार कर सदर विधायक मदनमोहन तिवारी को सौंपा है.मीडिया को इस संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अज़ाद मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने बताया कि सर्वे के दौरान जब हम कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के सटे बानुछापर के भीतरी इलाकों में गये तो वहां की स्थिति दयनीय दिखी.मुख्यालय से महज 2-3 किलोमीटर के दायरे में सड़कों एवं नालों की ऐसी स्थिति चिंताजनक है,इसी से जिले में विकास का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है.सर्वे में लोगों ने अपने गंभीर समस्याओं को मंच के साथ साझा किया है.उनकी समस्याओं को संगठन सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों के समक्ष रख कर ठोस पहल करने की मांग करेगा.वही विभाग संयोजक दीपक कुशवाहा ने बताया की ताराबाग कॉलोनी में सड़क व नाला नहीं होने के कारण वहां की जनता सर्वाधिक परेशान है,बारिश के पानी लोगों के घरों में घुस रहे हैं.समय रहते यदि ध्यान नहीं दिया गया तो वह दिन दूर नहीं जब पूरा कॉलोनी पानी से भर जायेगा.कृष्णानगर,हजमा टोला,देवी स्थान,लक्ष्मीनगर के लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ने से आज भी वंचित है,वहां भी यही समस्या लोगों को परेशान कर रही है.मंच के प्रतिनिधिमंडल ने एक बार पुनः बानुछापर मुख्य मार्ग की दुर्दशा के तरफ विधायक का ध्यान कराते हुए ठोस पहल की उम्मीद की है.ज्ञात हो कि विगत 9 जुलाई को मंच ने उक्त सड़क के लिए मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया था जिसे सदर विधायक के आश्वासन के बाद स्थगित किया गया था.जिला उपाध्यक्ष आदित्य उत्कर्ष ने कहा कि इस दिशा में शीघ्र उचित पहल करें,अन्यथा राष्ट्रीय आज़ाद मंच जनहित में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक मदन मोहन तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वें स्वयं इस दिशा में काम कर रहे है.विधायक निधि से बनने वाले सड़कों को चिन्हित कर लिया गया है.अन्य कच्ची सड़कों के लिये भी प्रयासरत है.शीघ्र उचित पहल करेंगे.प्रतिनिधिमंडल में शुभम श्रीवास्तव,राजेश कुमार,विकास कुमार,अजय शाह यादि मौजूद रहें।




Recent Comments