सारण :सामाजिक दायित्व का किया निर्वहन , असाहय विधवा महिलाओं के बीच पार्षद ने बाटी कम्बल

मढ़ौरा (सारण)
नगर पंचायत में वार्ड संख्या 15 की पार्षद राखी कुमारी ने वार्ड के असहाय विधवा महिलाओं के बीच कोष की राशि से कम्बल का वितरण किया । इस दौरान पार्षद प्रतिनिघि विष्णु गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे । वार्ड पार्षद राखी कुमारी ने कहा कि वार्ड की जरूरतमंद विधवा महिला के बीच 51 कम्बल वितरण किया गया है । मानवीय संवेदना भी जताया । ठंड मे जरूरतमंद को कम्बल मिलने से उनके चेहरे पर ख़ुशियों की चमक दिखी ।

आर्थिक अौर शारीरिक रुप से कमजोर महिलाओं में माला कुंवर , सिंगारो देवी , कुसुम कुंवर , सीता देवी नीलिमा शर्मा सहित अन्य ने इस कार्य के लिए समाजसेवी युवा दम्पति को दुआएं दी। कहा कि समाज में अब गरीबों की तकलीफ को समझने वाले कम ही लोग है । दुआ पाकर समाज सेवी दम्पति विष्णु गुप्ता और राखी कुमारी के भी चेहरे पर कार्यों के प्रति संतोष और उत्साह दिखा रहा था ।

बता दे की समाजसेवी विष्णु गुप्ता का व्यावसायिक पृष्टभूमि है । जिनकी पत्नी राखी कुमारी पहली बार नगरपंचायत की वार्ड संख्या 15 से पार्षद चुनी गयी है । दोनों मिलकर क्षेत्र में सामाजिक सरोकार से जुड़ी कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है । जिससे की लोगों में एक अलग पहचान बनती जा रही है ।
सारण :सामाजिक दायित्व का किया निर्वहन , असाहय विधवा महिलाओं के बीच पार्षद ने बाटी कम्बल




Recent Comments