सारण :जेपी विश्वविद्यालय में प्रथम बार माननीय कुलपति महोदय की प्रेरणा से हुआ सरस्वती पूजन का आयोजन

छपरा : दिनांक 22/01/2018
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पहली बार माॅ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी । माॅ सरस्वती की पूजा पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो•हरिकेश सिंह बैठे ,और विधि- विधान से पूजा सम्पन्न की गई। प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर ही पूजा का आयोजन किया गया । पूजा में निम्नलिखित पदाधिकारी एवं विश्वविद्यालय के शिक्षक माॅ सरस्वती का आशीर्वाद लेने के लिए उपस्थित हुए।

सम्मिलित होने वाले पदाधिकारियों में प्रो•हरिश्चंद्र समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना,डाॅ रामनारायण महतो, प्रो• अनिल कुमार सिंह इत्यादि थे। प्रो •उदय अरविंद,डाॅ रामपूजन यादव, डाॅ अमरेन्द कुमार ,डाॅ दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डाॅ अशोक कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे। स्वयंसेवकों मे आलोक कुमार गुप्ता,कुमारी अनिषा ,ममता कुमारी ,रिया सागर , प्रिया सागर आदि उपस्थित थे। जयप्रकाश विश्वविद्यालय की स्थापना 1992 मे हुई स्थापना काल से लेकर अबतक इस प्रकार का कार्यक्रम विश्वविद्यालय मे प्रो• हरिकेश सिंह माननीय कुलपति की प्रेरणा से पहली बार हुआ माननीय कुलपति महोदय नें सरस्वती पूजा के सफल आयोजन हेतु प्रो•हरिश्चंद्र,समन्वयक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओ को ,डाॅ आर एन महतो को बहुत बहुत साधुवाद दिया है।

समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो•हरिश्चंद्र ने कहा कि बिना माननीय कुलपति की प्रेरणा के इस तरह का आयोजन सम्भव ही नहीं हो पाता। समन्वयक प्रो•हरिश्चंद्र ने माननीय कुलपति महोदय को इस बात के लिए बधाई दिया है ।

माननीय कुलपति प्रो•हरिकेश सिंह ने कहा हैं कि फाउंडडेशन बनाकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर ही सम्पूर्ण विधि विधान के साथ रोहिणी नक्षत्र मे स्थायी रूप से माॅ सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।




Recent Comments