सिवान :चौथे दिन एक भी निष्कासन नही 144 रहे अनुपस्थित
– जिला मुख्यालय एवं महाराजगंज अनुमंडल में 32 केंद्रों ओर एक भी निष्कासन नही
– वीक्षक एवं अधिकारियों ने कसी है नकेल, गहन जांच में नकल करना मुश्किल
प्रवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में इंटर परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर गहन जांच की। इस दौरान पूरे जिले में एक भी परीक्षार्थी नकल करते पकड़े नही पकड़े गए। जिला मुख्यालय एवं महाराजगंज अनुमंडल में 32 केंद्रों पर चौथे दिन एक भी परीक्षार्थी नकल करते नही पकड़े गए। विगत तीन दिनों की अपेक्षा अधिकारियों का रुख शुक्रवार को ज्यादा कड़ा दिखा। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों से दूर अभिभावक रहे तथा शहर के परीक्षा केंद्र के समीप वाली फोटो स्टेट की दुकानों पर भी अधिकारियों की नजर बनी रही। चौथे दिन प्रथम पाली में भाषा विषय का परीक्षा एनआरबी एवं एमबी विषय की परीक्षा संपन्न हुई जिसमें नौ हजार 392 परीक्षार्थी थे जिसमें नौ हजार 258 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए तथा 134 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही द्वितीय पाली में एकाउंटेंसीय विषय की परीक्षा ली गई जिसमें जिले में एक हजार 510 परीक्षार्थी थे जिसमें से एक हजार 500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 10 अनिपस्थित थे। कुल मिला कर दोनों पालियों में 10 हजार 902 परिक्षर्थियों में से 10 हजार 758 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तथा 144 अनुपस्थित रहे।