जीप की टक्कर से राहगीर युवक की मौत
राकेश फौजदार 
भरतपुर 8 अप्रेल। राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में शनिवार को एक जीप ने पैदल राहगीर को कुचल दिया। इसके चलते अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मथुरा गेट थाना क्षेत्र की चोदह महादेव गली निवासी भोला कपड़े सिलाई का काम करता था। शनिवार को वह घर से काम पर जाने के लिए पैदल ही घर से निकला था तभी मल्टीपरपज चौराहे के पास एक तेज गति से आ रही जीप ने उसे टक्कर मार दी। इसमें भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान जीप चालक मौका देखकर फरार होने लगा तो कुछ युवकों ने बाइक से उसका पीछा किया और जीप को कृष्णा नगर कॉलोनी में रोककर चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।